कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय बच्चे का शव 15 घंटे बाद बरामद

हिन्दुस्तान, रांची
share

रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में एक छह वर्षीय आजलान मियां का शव कोयल नदी में मिला। वह अपने साथी के साथ नदी में नहाने गया था और तेज धार में बह गया। 15 घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में मातम फैल गया।

कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय बच्चे का शव 15 घंटे बाद बरामद

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में गुरुवार शाम कोयल नदी में डूबे छह वर्षीय आजलान मियां का शव शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। करीब 15 घंटे तक चली खोजबीन के बाद शव नदी के एक बड़े दह से मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छह वर्षीय बच्चे की मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। जानकारी के अनुसार, सोदे गांव निवासी शमीम मियां का छह वर्षीय पुत्र आजलान मियां गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने 12 वर्षीय साथी अब्दुल्ला के साथ स्कूल से लौटने के बाद कोयल नदी की ओर गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि आजलान नदी में नहाने के लिए उतरा था और पानी की तेज धार में बह गया। इसके बाद शमीम मियां समेत ग्रामीण कोयल नदी के तट पर पहुंचे। वहां नदी से कुछ दूरी पर आजलान के कपड़े मिले। इससे उसके नदी में डूबने की आशंका और गहरा गई। ग्रामीणों ने तत्काल नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब दस बजे तक रनिया पुलिस और ग्रामीण नदी किनारे खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका。

दह में उतरकर भी ग्रामीणों ने की तलाश:

ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर आजलान के कपड़े मिले थे, वहां नदी के बीच एक बड़ा चट्टान है। चट्टान के एक ओर नदी की धारा बहती है, जबकि दूसरी ओर करीब 50 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा दह है। ग्रामीणों ने देर रात तक दह में उतरकर भी बच्चे की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

शुक्रवार सुबह शव की बरामदगी:

शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब दोबारा नदी के पास पहुंचे तो आजलान का शव उसी दह में पानी के ऊपर तैरता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आजलान के अंतिम दर्शन के लिए शमीम मियां के घर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में शोक की लहर है। परिजन और ग्रामीण गमगीन हैं। शव को दफनाने की तैयारी की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आजलान मियां की उम्र क्या थी?−
आजलान मियां की उम्र छह वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोयल नदी में डूबे छह वर्षीय बच्चे का शव 15 घंटे बाद बरामद