पंजाब में सर्पदंश से मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही मातम
चुन्नी राणा। फाइल फोटोचुन्नी राणा चुन्नी राणा चुन्नी राणा पंजाब में सर्पदंश से मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातमपंजाब में सर्पदंश से मजदू

बिसौली। पंजाब में मजदूरी कर रहे बिसौली क्षेत्र के एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। शनिवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव मुंडिया धुरेकी के रहने वाले 38 वर्षीय चुन्नी राणा पुत्र पूरन लाल राणा की पंजाब में सर्पदंश से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि चुन्नी राणा पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील क्षेत्र स्थित गांव रजनी माता में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया।
साथियों ने उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।शुक्रवार सुबह पंजाब से एंबुलेंस के जरिए उनका शव गांव के लिए रवाना किया गया। करीब दस घंटे की यात्रा के बाद शाम को शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक अपने पीछे पत्नी मामनी पुत्र सुधीप 20 वर्ष व पुत्रियां नीतू 18 वर्ष और पूनम 16 वर्ष को छोड़ गए हैं। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


