कुशीनगर के मुसहर की उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के वीरू मुसहर की उत्तराखंड के उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मृत्यु हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक फैल गया। वीरू पिछले छह सालों से अकेले रहने के बाद अवसाद में शामिल होकर शराब का सेवन करने लगा था। परिजन उसका शव लेकर गांव लौट रहे हैं।

कुशीनगर के मुसहर की उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत
कुशीनगर के मुसहर की उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत

कुशीनगर। हिन्दुस्तान टीम जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पकहा के मुसहरी टोला निवासी 35 वर्षीय वीरू मुसहर की सोमवार की रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत हो गई l मंगलवार की सुबह मौत की खबर मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया l परिजन उसका शव गांव लाने के लिए घर से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैंlवीरू मुसहर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था l छह साल पहले उसके दो बच्चों को लेकर उसकी पत्नी कहीं चली गई l इससे वह अकेला पड़ गया l इसके बाद से वीरू अवसाद में होने के कारण शराब पीने का आदी हो गया थाl छह माह पहले एक व्यक्ति के साथ वह ठूठीबारी मजदूरी करने गया l वहीं से वह उसी व्यक्ति के साथ उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के पुरला थाना क्षेत्र के नौगांव बढ़नीघाट गोडर क्षेत्र में काम करने गया था l बताया जाता है कि सोमवार को वह दिन भर काम पर नहीं गया था l शाम को खाने के बाद सोया गया l मंगलवार की भोर में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी l साथी ने इसकी सूचना परिजनों को दी l इसकी सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया l परिजन उसके शव को घर लाने के लिए उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैं l

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकुशीनगर के मुसहर की उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत