कटिहार : मोबाइल छीनने के दौरान ट्रेन से गिरा युवक, मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार, एक संवाददाता मनिया स्टेशन से पहले तियरपाड़ा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से

कटिहार : मोबाइल छीनने के दौरान ट्रेन से गिरा युवक, मौत

कटिहार, एक संवाददाता मनिया स्टेशन से पहले तियरपाड़ा रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से गिरने के कारण 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव के वार्ड संख्या छह निवासी सचिन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे जीआरपी और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद कुम्हरी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार ठाकुर अपनी बहन को बंगाल के समसी स्थित ससुराल पहुंचाकर मालदा-कटिहार पैसेंजर ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि वह शाम करीब 6:25 बजे समसी स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुआ था। रात करीब 10 बजे मनिया स्टेशन के समीप तियरपाड़ा रेलवे फाटक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई.

मोबाइल गायब होने से उठे कई सवाल

परिजनों के अनुसार, मनिया स्टेशन के आसपास बदमाशों ने सचिन का मोबाइल छीनने का प्रयास किया होगा। आशंका है कि मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने या उनका पीछा करने के दौरान सचिन ट्रेन से नीचे गिर गया और पहियों की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल से सचिन का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। मोबाइल नहीं मिलने के कारण परिजनों को लूट या छिनतई की आशंका है। बताया गया कि घटना से कुछ देर पहले सचिन ने रात करीब 9:15 बजे अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाया था। इसके बाद मनिया स्टेशन के पास उसके साथ हादसा हो गया। मोबाइल गायब होने की बात ने घटना को लेकर संदेह और गहरा दिया है। हालांकि, मोबाइल छीनने की घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सचिन अपने पिता का इकलौता पुत्र था। चार बहनों के बीच वह दूसरे नंबर पर था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी उसके कंधों पर थी। घर के इकलौते चिराग की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पिता संजीव कुमार ठाकुर, चाचा दिव्य कुमार, अमर कुमार ठाकुर और चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हरी गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश भी है। स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रेलवे पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नगर थाना पुलिस के हवाले किया। नगर थाना पुलिस ने शव को मर्चरी वाहन के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तियारपाड़ा रेलवे फाटक के समीप कुम्हरी निवासी सचिन कुमार ठाकुर की ट्रेन से गिरने के क्रम में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मोबाइल छीनने के दौरान युवक की जान गई है तो इसमें शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित सरकारी और रेलवे मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। घटना को लेकर स्थानीय समाजसेवी राजकिशोर साह, सूटटू सिंह, सुमंत सिंह, श्री नारायण सिंह, प्रमोद मालाकार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक जताया है। जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है.

सोशल मीडिया स्टेटस के बाद मौत

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक सचिन ने घटना से करीब 45 मिनट पहले रात 9:15 बजे अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था। इसके बाद मनिया स्टेशन के पास उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से मोबाइल नहीं मिलने के कारण परिजनों ने मोबाइल छीनने की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्थानीय इनपुट के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

सामान्य प्रश्न

✦सचिन कुमार ठाकुर का मोबाइल क्यों गायब है?−
सचिन का मोबाइल गायब होने के कारण परिजनों को लूट या छिनतई की आशंका है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकटिहार : मोबाइल छीनने के दौरान ट्रेन से गिरा युवक, मौत