फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

देवरी के ग्राम नयासांखो टोला तिलयडीह में 24 वर्षीय महिला शेम्पू देवी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पति और मायके के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका को दो छोटे बच्चे हैं और ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नयासांखो टोला तिलयडीह में शनिवार को 24 वर्षीय महिला शेम्पू देवी पति बसंत कुमार मिश्रा का शव उसके घर के अंदर फंदे से झूलता हुआ मिला। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मातम पसर गया। मृतका को चार साल का एक पुत्र एवं एक साल की एक पुत्री है। इस संबंध में मृतक महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मायकेवालों का कहना है कि हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। मृतका के भाई आशिष चौबे ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी बहन शेम्पू देवी की शादी तिलयडीह गांव के बसंत मिश्रा के साथ हुई थी।

विवाह के बाद सोने की चेन की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा शेम्पू को प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुरालवालों को चेन खरीदी कर दे दिया गया। बाद में उन लोगों के द्वारा नकद रूपए की मांग की जाने लगी। नकदी नहीं देने पर उसके साथ पुनः आये दिन विवाद कर प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वालों द्वारा शुक्रवार के रात में भी विवाद किया गया था। शनिवार को शेम्पू के पति ने मोबाइल फोन पर शेम्पू के फांसी लगा लेने की जानकारी दी। सूचना पर तिलयडीह पहुंचने पर पता चला कि शेम्पू देवी की हत्या कर मृतक के शव को फंदे से लटका दिया गया है। बताया कि शेम्पू के पति बसंत के उकसावे पर परिवार के सदस्यों ने इस घटना का अंजाम दिया है। इधर घटना की सूचना पर देवरी थाना के एएसआई राधेश्याम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि शनिवार शाम तक किसी पक्ष द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।