नोएडा में नाले में गिरा इंजीनियर करंट की चपेट में आया, मौत

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

कायमगंज, संवाददाता। एक 23 वर्षीय इंजीनियर आर्यन प्रजापति की नोएडा में नाले में गिरने से मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जाते समय फिसलकर करंट दौड़ रहे नाले में गिर गया। पुलिस ने शव निकालने के बाद परिवार को सूचित किया। आर्यन इकलौते बेटे थे और उनकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोएडा में नाले में गिरा इंजीनियर करंट की चपेट में आया, मौत

कायमगंज, संवाददाता।मोहल्ला कूंचा निवासी 23 वर्षीय इंजीनियर की नोएडा में नाले में गिरने से मौत हो गई। ड्यूटी पर कंपनी जाते समय पानी भरे रास्ते में फिसलकर वह करंट दौड़ रहे नाले में गिर गया। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर शव बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला कूंचा निवासी 23 वर्षीय आर्यन प्रजापति की गुरुवार को नोएडा में करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में सोलर पैनल और इन्वर्टर निर्माण इकाई में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आर्यन रोजाना की तरह गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। रास्ते में जलभराव के बीच सड़क पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह पास के नाले में जा गिरा। नाले में हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा था। इससे मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और इसके बाद आर्यन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने आर्यन को पहचान लिया और कंपनी को सूचना दी। कर्मचारियों ने उसकी जेब से मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को हादसे की जानकारी दी.

पिता का पांच वर्ष पहले निधन हो चुका

आर्यन के पिता संजय प्रजापति का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। पिता की मृत्यु के बाद उसने इलेक्ट्रॉनिक्स से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली और नौकरी के लिए नोएडा चला गया। वह मां रानी का इकलौता बेटा और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। दादा रामविलास ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र संजय का पहले ही निधन हो चुका है। दूसरा पुत्र राजीव नोएडा की एक एक्सपोर्ट फैक्टरी में कार्यरत है, जबकि तीसरा पुत्र मोहित डिलीवरी ब्वॉय है। आर्यन की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही आर्यन की मां रानी और चाचा मोहित नोएडा के लिए रवाना हो गए। नोएडा में रह रहे चाचा राजीव भी मौके पर पहुंच गए। इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नाले में दौड़ रहा था करंट

फोटो 13

परिचय मृतक आर्यन का फाइल फोटो ।

फोटो 14

परिचय शव पर रोते परिजन ।

सामान्य प्रश्न

आर्यन प्रजापति की मौत कैसे हुई?
आर्यन प्रजापति की मौत नोएडा में एक नाले में गिरने के कारण हुई, जहां करंट दौड़ रहा था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनोएडा में नाले में गिरा इंजीनियर करंट की चपेट में आया, मौत