ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत
ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौतफोटो नंबर 5 घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़, जांच करती पुलिस। झांसी, संवाददाताझांसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर मऊरानीपुर
झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर मऊरानीपुर से दो किमी दूर रास पहाड़िया के पास ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने घर लौट रहा था। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एरच थाना क्षेत्र के गांव खिलार व हाल मऊरानीपुर निवासी 20 वर्षीय मनीष अहिरवार किसी काम से झांसी गया था। रविवार को वह ट्रेन लौटकर घर आ रहा था। जैसे ही मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी पहले रास पहाड़िया के पास पहुंची, तभी अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में टे्रन से गिर गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी चीथड़े उड़ गए।
उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। इस बीच वहां से लोग गुजर रहे थे। तभी उन्होंने रेल पटरियों के किनारे मनीष का शव पड़ा देखा तो दंग रह गए। जिससे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मनीष झांसी से ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले की जांच जारी है।


