लखीसराय: 17 वर्षीय किशोर की सिक्किम में मौत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय के रूपेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की सिक्किम के गंगटोक में अचानक मौत हो गई। आदित्य अपने चचेरे और ममेरे भाई-बहनों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने गया था, लेकिन इस दुखद घटना ने परिवार और इलाके में मातम फैला दिया।

लखीसराय: 17 वर्षीय किशोर की सिक्किम में मौत

लखीसराय से मनोज कुमार की रिपोर्ट: शहर के कबैया रोड स्थित शिवम चित्र मंदिर मैरिज हॉल के संचालक रूपेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की सिक्किम के गंगटोक में अचानक मौत हो गई है। गर्मी की छुट्टी मनाने और प्राकृतिक वादियों का आनंद लेने के लिए घर से खुशी खुशी निकला आदित्य अब कभी लौटकर नहीं आएगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। इस दुखद घटना के बाद से पूरे परिवार और इलाके में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार अपने चचेरे और ममेरे भाई बहनों के साथ बीते 12 जून को गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए सिक्किम के गंगटोक रवाना हुआ था।

सभी बच्चे इस ट्रिप को लेकर काफी उत्साहित थे और छुट्टियों का भरपूर आनंद ले रहे थे। गंगटोक के विभिन्न स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद यह दल अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन जीरो पॉइंट घूमने के लिए निकला था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें