हेंदलजूडी मे मलेरिया से छात्रा की मौत

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

गालूडीह के केंदडांगा गांव में मलेरिया से 14 वर्षीय किरण हांसदा की मौत हो गई। वह बनकटी उच्च विद्यालय की छात्रा थी। पहले निजी नर्सिंग होम में भर्ती की गई, फिर झारग्राम के अस्पताल में भी इलाज नहीं चला। उसके निधन से गांव में शोक का माहौल है।

हेंदलजूडी मे मलेरिया से छात्रा की मौत

गालूडीह।घाटशिला प्रखंड अंतर्गत हेंदलजूडी पंचायत के केंदडांगा गांव मे मलेरिया के चपेट मे आने से रोहित हांसदा की 14 वर्षीय बेटी किरण हांसदा की मौत झारग्राम के एक अस्पताल में मंगलवार देर रात 12 बजे हो गई । किरण हांसदा बनकटी उच्च विद्यालय में कक्षा सातवीं की छात्रा थी,कई दिनों से किरण सर दर्द एवं बुखार से पीड़ित थी। छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मुखिया मिर्जा हांसदा, वार्ड सदस्य दुर्लभ सोरेन समेत अन्य प्रतिनिधि परिवार से मिल कर ढांढस बांधा। परिवार वालों ने बताया कि पहले रविवार को घाटशिला के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।जब वहां बच्ची स्थिति बिगड़ने लगी तो परिवार के लोगों ने किरण हांसदा को सोमवार दोपहर झारग्राम ले गया।जहां

इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह गांव मे ही मृतका की जमीन के अंदर दफना दिया गया।किरण हांसदा परिवार के दो बहनों एवं एक भाई मे सबसे बड़ी थी, छात्रा की मौत से परिवार समेत गांव मे शौक छाया हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।