शिक्षक की पिटाई से छात्रा की मौत का आरोप

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में 13 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा क्षमा दीक्षित की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पिता ने शिक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद छात्रा की हालत बिगड़ी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार में कोहराम मच गया है।

शिक्षक की पिटाई से छात्रा की मौत का आरोप

फर्रुखाबाद। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव निवासी कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा की रविवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा के पिता ने स्कूल के शिक्षक पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षक की पिटाई के बाद ही बेटी की हालत बिगड़ी थी। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सहुआपुर गांव निवासी उमेश दीक्षित खेती करते हैं।

उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी क्षमा दीक्षित गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। पिता उमेश दीक्षित के अनुसार 20 अगस्त को स्कूल में किसी क्षमा की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद क्षमा शिकायत करने शिक्षक के पास पहुंची थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज शिक्षक ने क्षमा के साथ मारपीट की और उसका हाथ मरोड़ दिया। इससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के स्वजन स्कूल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उस समय शिक्षक ने क्षमा का इलाज कराने की बात कही थी। इसके बाद करीब दो दिन तक उसका इलाज कराया गया, लेकिन शिक्षक ने आगे इलाज कराने से इन्कार कर दिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर 23 अगस्त को परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन रविवार को इलाज के दौरान क्षमा ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां संगीता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता उमेश दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल में शिक्षक की पिटाई के बाद ही बेटी की तबीयत खराब हुई थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरदोई पुलिस स्कूल में हुई घटना और छात्रा के उपचार से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षक की पिटाई से छात्रा की मौत का आरोप