किशोरी की बुखार से मौत, मां की शिकायत पर पोस्टमार्टम
दातागंज थाना इलाके के गांव सिसरका में घटी घटनादातागंज थाना इलाके के गांव सिसरका में घटी घटनादातागंज थाना इलाके के गांव सिसरका में घटी घटनादातागंज थाना

बदायूं, संवाददाता। मेला देखकर घर लौटी एक किशोरी को बुखार आने पर परिजनों ने उसका इलाज कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षति कर जांच के लिए भेजा है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसरका की रहने वाली शीतल 13 वर्ष पुत्री रामनरेश के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। उस समय वह छोटी थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली, जबकि शीतल का पालन-पोषण उसके ताऊ के परिवार में हो रहा था।
आठ जुलाई को शीतल पड़ोसी गांव नेता झुकसा में लगे मेले में गई थी। मेला देखकर घर लौटने के बाद उसे बुखार आ गया। परिजनों ने उसका उपचार कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई।शीतल की मौत के बाद परिजनों ने उसकी मां रिंकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और पुलिस को फोन कर परिवार के लोगों पर बेटी की मौत के आरोप लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।


