बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, युवक की मौत
बदायूं में लगातार बारिश के कारण कच्चे घर की छत गिरने से 45 वर्षीय विनोद की मौत हो गई। घटना के समय उनकी पत्नी भी घायल हुई हैं। विनोद को मलबे से निकाला गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच जारी है और पत्नी का इलाज चल रहा है।
बदायूं। लगातार हो रही बारिश की वजह से कच्चे मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पत्नी का इलाज जारी है। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के कुंवरगांव का है। यहां के रहने वाले विनोद 45 वर्ष पुत्र हरपाल शनिवार रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश की वजह से उनके कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई।
हादसे में विनोद और उनकी पत्नी छत के मलबे में दब गए। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने विनोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घायल पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात लगातार बारिश हो रही थी, जिससे कच्चे मकान की छत कमजोर होकर अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि घर में सो रहे विनोद और उनकी पत्नी को संभलने का मौका नहीं मिल सका और दोनों मलबे में दब गए। परिवार और मोहल्ले के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


