एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह मामला 27 जुलाई का है, जब युवक को गुर्दे की बीमारी के इलाज के लिए एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए हैं।

एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत

मध्यप्रदेश के मंडला जिले का मामला, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मंडला (मप्र), एजेंसी। जिले के सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से एक मरीज की मौत हो गई। इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. डीजे मोहंती ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है। मृतक 21 वर्षीय युवक गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था। बताया जाता है कि बम्हनी थाना क्षेत्र के सुन्हेरा माल गांव का युवक जिला अस्पताल में नियमित डायलिसिस करा रहा था। 27 जुलाई को तबीयत बिगड़ने पर उसे बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सहायता देकर जिला अस्पताल भेजा।

परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एम्बुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिसके बाद युवक ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत