हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक की मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
share

हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर का चालक केबिन ट्रक में घुस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस

हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक की मौत

मीरगंज। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर का केबिन ट्रक में घुस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर चालक को केबिन से बाहर निकाला। घटना में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। क्षेत्र के गांव कुल्छा खुर्द के पास हाईवे पर खराब ट्रक खड़ा था। शुक्रवार की सुबह पीछे से आए कंटेनर ने ट्रक में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा है।पुलिस

ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर चालक 27 वर्षीय फैजल पुत्र भूरे निवासी उदयपुर थाना बिसौली बदायूं को बाहर निकाला। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना चालक के परिजनों को दी। मृतक अविवाहित है। एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाकर ट्रैफिक सुचारु किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर मिले खराब ट्रक के हेल्पर असलूब अली निवासी माहितरपुर सहारनपुर को हिरासत में ले लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, चालक की मौत