हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर, ड्राइवर की मौत, 15 घायल

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर, ड्राइवर की मौत, 15 घायल

हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर, ड्राइवर की मौत, 15 घायल

छतारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-509 पर गांव सिद्धपुर पापड़ी नगला के पास रविवार रात प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में अलीगढ़ के ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बस सवार 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दानपुर और डिबाई भेजा है। जहां से 8 लोगों को हायर सेंटर भेजा है। रविवार की रात अलीगढ़ से राजघाट जा रही एक प्राइवेट बस में करीब 40 यात्री सवार थे। नेशनल हाईवे 509 पर गांव सिद्धपुर पापड़ी नगला के पास ढाबा के समीप सीमेंट से लदे ट्रक का चालक ट्रक के टायरों में फंसी गिट्टी को निकाल रहा था। उसी समय बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र इंद्रपाल निवासी नोहटी, थाना मडराक, जनपद अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई。

घायलों का उपचार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायल अशर्फी देवी, राजेंद्र, मूलचंद,संध्या, ललित,विमल, मीरा, वीरपाल, धनवंती, फूलवती,अंगूरी, गुड़िया, शिवम, सत्तार, सत्यनारायण को उपचार के लिए सीएचसी दानपुर और डिबाई भेजा। चिकित्सकों ने पगंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हाईवे पर यातायात हुआ प्रभावित

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया हादसे में ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ राजू की मौत हुई है। 15 घायलों को भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी क्राइम नरेश कुमार, एसडीएम शिकारपुर रविंद्र प्रताप सिंह, सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह सहित डिबाई,पहासू पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी दानपुर और डिबाई भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने के निर्देश दिए। वहीं, मृतक ट्रक चालक के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया गया।

हादसे के घायलों की सूची

1. राजेन्द्र पुत्र रामदास उम्र 60 वर्ष निवासी कालेधाम जट्टारी मथुरा

2, अशर्फी देवी पत्नी रमेश निवासी अलीगढ़

3. मूलचन्द 40 वर्ष पुत्र ओपेन्द्र निवासी बिहार

4. संध्या 8 वर्ष पुत्री मूलचन्द निवासी बिहार

5. ललित 38 वर्ष पत्नी मूलचन्द बिहार

6. विमला70 वर्ष देनी पत्नी अज्ञात निवासी गभाना अलीगढ़

7. मीरा 50 वर्ष पत्नी सतेन्द्र निवासी फरीदाबाद

8. वीरपाल 38 वर्ष पुत्र सत्यवीर निवासी कुशालाबाद

9. दनवन्ती 60 वर्ष पत्नी रामअवतार निवासी अलीगढ़

10. फूलवती 50 वर्ष नि0 अलीगढ़

11. अंगूरी 60 वर्ष पत्नी रामेन्द्र निवासी जट्टारी

12. गुडिया 24 वर्ष पत्नी ओमस्वरूप निवासी मडासा सादाबाद हाथरस

13. शिवम 10 वर्ष पुत्र देवेन्द्र निवासी मदसा सादाबाद हाथरस

14. सत्तार 35 वर्ष पुत्र यामीन पिलखना पिलखना डिबाई

15. सत्यनारायन 50 वर्ष पुत्र खचेडूमल निवासी कुटवारा मांट मथुरा

ट्रक रोकने के बाद सड़क पर रेडियम संकेतक न लगाने से हुआ हादसा

हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर में ट्रक चालक की मौत और 15 लोगों के घायल होने के मामले में लापरवाही की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा करने के बाद पीछे की ओर कोई रेडियम साइन, चेतावनी त्रिकोण या अन्य संकेतक नहीं लगाया था। प्रथम दृष्टया हादसे के पीछे खड़े ट्रक के पीछे चेतावनी संकेत न लगाना और बस की तेज रफ्तार को कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

हाई स्पीड में थी बस, इसलिए हुआ हादसा

अलीगढ़ से डिबाई चलने वाली प्राइवेट बस की स्पीड अधिक थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। बस में सवार लोगों ने बताया कि बस अधिकतर सवारी गंगा स्नान के लिए जाने वाली थीं।

सीएचसी दानपुर से हायर सेंटर रेफर किए घायलों की नाम

राजेंद्र, अशर्फी देवी, मूलचंद,संध्या, ललित, बिमला, मीरा, वीरपालसिंह, अंगूरी देवी को सीएचसी दानपुर से गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हाईवे पर ट्रक और बस की टक्कर में जान गंवाने वाले ट्रक चालक राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र इंद्रपाल निवासी नोहटी, थाना मडराक, अलीगढ़ अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राजेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मां रानी देवी, पत्नी बबीता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। हादसे के बाद से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का कहना है कि राजेंद्र परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कब हुआ?
यह हादसा रविवार रात को हुआ।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें