सिलावड़ा गांव के पास दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत
हिन्दुस्तान, विकासनगर
-हनोल मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, एक बच्चे सहित दो घायलल -शुक्रवार करीब सवा पांच हुआ हादसा,पुलिस,एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू त्यूणी,संवाद

त्यूणी, संवाददाता। त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलावड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं की फोर्ड कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस, थाना पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी भेजा गया।

