हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से कार टकराई, ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में बरेली से लखनऊ जा रहे एक परिवार की कार एक खराब ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में ढाई वर्षीय रश्मिका की मौत हो गई। मां पूनम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य परिजनों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से कार टकराई, ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

शाहजहांपुर। बरेली से लखनऊ जा रहे एक परिवार की कार शुक्रवार सुबह नगरिया मोड़ के पास हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। हादसे में ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत अन्य परिजन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुइया कला निवासी कृपा शंकर (43) अपनी पत्नी पूनम वर्मा, पुत्री नेहा वर्मा (15), पुत्र दिव्यांश वर्मा और छोटी पुत्री रश्मिका (2.5 वर्ष) के साथ कार से बरेली से लखनऊ जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे नगरिया मोड़ के पास उनकी कार हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी।

हादसे में पूनम वर्मा और रश्मिका को गंभीर चोटें आईं, जबकि कृपा शंकर, नेहा और दिव्यांश को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने रश्मिका को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाईवे पर खड़े खराब ट्रक से कार टकराई, ढाई वर्षीय बच्ची की मौत