चालक को नींद की झपकी आने से हाइवे पर ट्रैवलर पलटी, सात श्रद्धालु घायल
हिन्दुस्तान, हापुड़
- पश्चिमी दिल्ली से नीम करोली बाबा के दर्शन करने जा रहे थे, श्रद्धालु चालक को नींद की झपकी आने से हाइवे पर ट्रैवलर पलटी, सात श्रद्धालु घायल
चालक को नींद की झपकी आने से हाइवे पर ट्रैवलर पलटी, सात श्रद्धालु घायल
पश्चिमी दिल्ली से नीम करोली दर्शन करने के लिए नैनीताल जा रही 22 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर थाना क्षेत्र के रामपुर अंडरपास फ्लाईओवर के समीप देर रात अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को ट्रैवलर से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में तकरीबन सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रांरभिक जांच में ट्रैवलर चालक को नींद की झपकी आने से हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की जांच
---------
सामान्य प्रश्न
✦यह दुर्घटना कहाँ हुई?−
यह दुर्घटना पश्चिमी दिल्ली के रामपुर अंडरपास फ्लाईओवर पर हुई।
✦दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए?+
✦पुलिस का क्या कहना है?+


