अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
हिन्दुस्तान, कानपुर
सचेंडी के किसान नगर के पास एक युवक की साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। संतोष सिंह (35) एशियन पेंट्स कंपनी में काम करते थे और रात में ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश जारी है।

सचेंडी। थाना सचेंडी क्षेत्र के किसान नगर के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर निवासी संतोष सिंह (35) पुत्र दिग्विजय सिंह सचेंडी क्षेत्र में स्थिति एशियन पेंट्स कंपनी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते थे। सोमवार देर रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह साइकिल से घर जा रहे थे। किसान नगर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।


