छत्तीसगढ़ में काम के दौरान गिरने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

खरौंधी के बैतरी गांव निवासी रूपक यादव की छत्तीसगढ़ में काम करते समय 30 मीटर ऊंचाई से गिरने से मृत्यु हो गई। यह घटना रविवार को हुई जब वह काम कर रहा था। उसके सहकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ में काम के दौरान गिरने से युवक की मौत

खरौंधी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बैतरी गांव निवासी एक युवक की छत्तीसगढ़ में कार्य के दौरान 30 मीटर ऊंचाई से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव निवासी शूकर यादव के 20 वर्षीय पुत्र रूपक यादव की सूचना मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। रविवार को वह लगभग 30 मीटर ऊंचाई पर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल रूपक को उसके सहकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। परिजनों के अनुसार शव मंगलवार सुबह बैतरी गांव पहुंचेगा। गांव पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के उपरांत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि रूपक की शादी वर्ष 2025 में हुई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।