तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार किसान को रौंदा, मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी किसान को रौंदा, मौततेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी किसान को रौंदा, मौततेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी किसान को रौंदा, मौततेज रफ्तार ट्रक

सादाबाद। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर ग्राम वास अमरू के निकट राजगढ़ पैलेस के सामने गुरुवार दोपहर पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव पंच नगरिया नगला तासी निवासी 35 वर्षीय भीमसेन पुत्र विजेंद्र सिंह बुधवार को खंदौली बाजार गए थे। गुरुवार को बाजार से कृषि उपकरण लेकर स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव वास अमरू के निकट राजगढ़ पैलेस के सामने पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भीमसेन की मौत हो चुकी थी।


