एक्सप्रेसवे पर घास काट रहे मजदूर हादसे में घायल
ऊसराहार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मारी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चला रहा युवक और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया।

ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को शाम आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के किलोमीटर 131 कठौतिया गांव के पास ट्रैक्टर में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चला रहा युवक घायल हो गया। एक्सप्रेसवे की लेबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से घास की कटाई कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सैफई पीजीआई भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में राजू और प्रदीप नाम के दो मजदूर गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है। मौके पर यातायात पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित कर दिया गया है।


