बेकाबू वाहन की टक्कर से सैल्समैन की दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

सौरिख के मिर्जापुर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सेल्समेन मनोज कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मनोज रात में ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेकाबू वाहन की टक्कर से सैल्समैन की दर्दनाक मौत

सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पुल के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार किसी बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सेल्समेन की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इटावा जनपद के उसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कीरतपुर गांव निवासी मनोज कुमार (38) पुत्र रामप्रकाश छिबरामऊ के जाफराबाद गांव स्थित देशी शराब ठेका पर सैल्समैन के रूप में कार्यरत था। वह रात में ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मिर्जापुर पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज सडक़ पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। हादसा होते ही चालक वाहन समेत मौके से रफूचक्कर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेकाबू वाहन की टक्कर से सैल्समैन की दर्दनाक मौत