तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से परचून दुकानदार की मौत

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

-दवा लेकर पत्नी के साथ लौट रहे थे घर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से परचून दुकानदार की मौत तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से परचून दुकानदा

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से परचून दुकानदार की मौत

हरदोई। तत्यौरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार परचून दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी 45 वर्षीय विमलेश कस्बे में परचून की दुकान चलाते थे। पत्नी विनीता ने बताया कि दोपहर में दोनों बाइक से विमलेश की दवा लेने हरदोई आए थे। दवा लेने के बाद दंपति बाइक से घर लौट रहे थे। तत्यौरा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी भी हादसे में चोटिल हुईं।परिजन गंभीर हालत में विमलेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश में जुटी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से परचून दुकानदार की मौत