डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटवध गांव के समीप अमिला मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार की शाम डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ से कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में बर्थडे में शामिल होने जा रहे थे। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 26 वर्षीय शाहनवाज हुसैन पुत्र निसार अली और 24 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र सोनू गुप्ता एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा जा रहे थे।
कचनरवा में अंकित गुप्ता की ससुराल है। अंकित के बेटे का बर्थ था, उसी में शामिल होने के लिए दोनों जा रहे थे। देर शाम लगभग साढे़ आठ बजे जैसे ही वे चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के अमिला मोड़ के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। चोपन अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित गुप्ता को प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे कें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


