पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

बोखड़ा में शुक्रवार को एनएच-527सी पर एक पिकअप वैन ने टेंपो को टक्कर मारी। घायल टेंपो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। अधिकारी समझाने आए, लेकिन ग्रामीण तत्काल मुआवजे पर अड़े रहे।

पिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत

बोखड़ा। थाना क्षेत्र के हरिनगर एवं जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव की सीमा स्थित एनएच-527सी पर शुक्रवार देर शाम एसडीआरएफ को लेकर जा रही पिकअप वैन ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल टेंपो चालक को सीएचसी बोखड़ा पहुंचाया गया। वहां से जख्मी चालक को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मृतक बोखड़ा थाना क्षेत्र के खड़का उत्तरी पंचायत के गोगलक टोल, वार्ड एक स्व. अभिनंदन यादव के 30 वर्षीय पुत्र सज्जन कुमार था।

घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शनिवार शाम हरिनगर और बसंत के बीच एनएच-527सी पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। जाम के कारण एनएच पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बोखड़ा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ गजानंद मेहता, बीडीओ अमित कुमार अमन, कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन एवं जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तत्काल मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक सड़क जाम जारी रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपिकअप ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत