हाईवे पर पलटा टेंपो, खाट पर बैठे दो भाई चपेट में आए, एक की मौत

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-509 पर एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से एक भाई की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। हरिओम, 50 वर्ष, की सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठे हुए टेंपो की चपेट में आने से मौत हुई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

हाईवे पर पलटा टेंपो, खाट पर बैठे दो भाई चपेट में आए, एक की मौत

मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-509 पर बहजोई और लहरावन के बीच गांव बमनेटा के पास बुधवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे पेड़ के नीचे खाट पर बैठे दो सगे भाई टेंपो की चपेट में आ गए। हादसे में करीब 50 वर्षीय हरिओम निवासी गांव बमनेटा की मौत हो गई, जबकि उसका भाई विजेंद्र घायल हो गया। टेंपो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार को करीब साढ़े नौ बजे करीब हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सक ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। टेंपो में सवार घायल ख्याली निवासी गांव लहरावन ने बताया कि वह बहजोई से अपने गांव जा रहा था। बमनेटा के पास पहुंचते ही अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे हादसा हो गया। वहीं मृतक के भाई विजेंद्र ने बताया कि हरिओम हाईवे किनारे पेड़ के नीचे खाट पर बैठा था और वह भी उसके पास खड़ा था। इसी दौरान अनियंत्रित टेंपो ने दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं हादसे में टेंपो सवार मिंटू निवासी गांव राजपुर और ख्याली निवासी गांव लहरावन भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों भाइयों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाईवे पर पलटा टेंपो, खाट पर बैठे दो भाई चपेट में आए, एक की मौत