वाहन में पीछे से घुसी कार, फौजी की मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

सचेंडी में नेशनल हाईवे पर ओरियंट रिजॉर्ट के सामने एक कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे भारतीय सेना के जवान अजय कुमार की मौत हो गई। अजय अवकाश पर घर आए थे और परिवार सहित उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। उनके परिवार के चार सदस्य और कार चालक घायल हुए।

वाहन में पीछे से घुसी कार, फौजी की मौत

सचेंडी। सचेंडी नेशनल हाईवे ओरियंट रिजॉर्ट के सामने एक कार अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार फौजी की मौत हो गई जबकि उनके परिवार के चार लोग घायल हो गये। सूचन पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ककवन थानाक्षेत्र के जुड़ा निवादा गांव निवासी अजय कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे। उनकी तैनाती कोलकाता में थी। परिवार में पत्नी पूजा छह वर्षीय बेटा राघव और आठ वर्षीय बेटी सोना हैं। परिजनों के अनुसार अजय छुट्टी के चलते कुछ दिनों पहले घर पर आये थे। वे परिवार समेत उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन करने गये थे।

उनको उरई रेलवे स्टेशन आना था। जिसके चलते उनकी पहचान का कल्याणपुर निवासी संदीप कार से उरई स्टेशन लेने गया था। वापस लौटते समय सचेंडी में ओरियंट रिजॉर्ट के सामने कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे वाले वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में अजय की मौत हो गई जबकि उनका परिवार और संदीप मामूली रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsवाहन में पीछे से घुसी कार, फौजी की मौत