डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा घायल

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बछलौता फ्लाई ओवर पर एक बाइक दुर्घटना में पिता और पुत्री की मौत हो गई। घायलों में पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा घायल

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर सोमवार की दोपहर को बछलौता फ्लाई ओवर पर अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्री की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी और दो बच्चे गंभीर गंभीर से घायल हो गए। घायलों का नगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक परिवार के साथ शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव हसनपुर निवासी अशोक (45 वर्ष) अपनी पत्नी रिंकी (42 वर्ष), पुत्र अनुज (14वर्ष), मीनाक्षी (8 वर्ष) और चार वर्षीय बेटी राधिका के साथ बाइक पर सवार होकर नोएडा जा रहे थे। बताया गया कि अशोक नोएडा में काम करता है और परिवार के साथ वहीं जा रहा था। जैसे ही वह सोमवार को दोपहर को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बछलौता फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक का जूते, हेलमेट, पत्नी की चप्पल आदि दूर जाकर गिर गए। सभी लहुलुहान हालत में सड़क पर गिर गए。

घटना की जानकारी

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । राधिका की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने आनन फानन में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अशोक की भी मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी रिंकी. बच्चे अनुज और मीनाक्षी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डिवाइडर से बाइक के टकराने से हादसा होना लग रहा है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराई जा रही है। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था,जिसे सुचारू कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस दुर्घटना में कौन-कौन घायल हुआ?
इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी और दो बच्चे गंभीर से घायल हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडिवाइडर से टकराई बाइक, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा घायल