हादसा : ट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मजदूर की मौत
ट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मजदूर की मौतट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, मजदूर की मौतट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर,

नेशनल हाईवे-34 पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि नलकूपों के बोरवेल करने का कार्य करने वाले मजदूर बुधवार रात काम समाप्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोखाबाद स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-34 पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर सवार मजदूर सड़क पर गिर गए।
हादसे में रमन (28 वर्ष) निवासी कुड़िया, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ और मुकेश,अमृत व अमृत लाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


