ट्रक में घुसा कंटेनर, फंसकर हेल्पर की मौत

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी-ग्वालियर हाईवे पर शुक्रवार को एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें कंटेनर का हेल्पर नासिर की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से टकरा गया जिससे हेल्पर के सिर केबिन में फंस गया। चालक घायल हो गया और परिजन दुख में हैं।

ट्रक में घुसा कंटेनर, फंसकर हेल्पर की मौत

झांसी। झांसी-ग्वालियर हाइवे पर अंबाबाय के पास शुक्रवार दोपहर भीषण हादसा हुआ। ब्रेक लेने से तेज रफ्तार कंटेनर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में केबिन में फंसकर हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। वहीं पुलिस ने रेस्क्यू कर हेल्पर का शव किसी तरह बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है। राजस्थान के डीग के कनवाड़ी गांव के रहने वाले मुबीन का 23 का साल बेटा नासिर कंटेनर पर हेल्परी का काम करता था। वह कंटेनर चालक अपने बहनोई इरफान के साथ चलता था। शुक्रवार को दोनों दिल्ली से सामान लादकर बैंगलुरु जा रहे थे। जैसे ही इरफान कंटेनर लेकर झांसी के अंबाबाय के पास पहुंचे। तभी आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिए। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने बचाने के लिए स्टेयरिंग पूरी घुमा दी। लेकिन, दूसरी साइड से कंटेनर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कंटेनर के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। वहीं नासिर उसमें फंस गया। उसके सिर केबिन के बीच में दब गया। इरफान ने बताया कि साला नासिर अंदर फंसा था। किसी तरह ट्रक को आगे किया। लेकिन, तब तक सिर दबने से नासिर की मोत हो चुकी थी। जबकि झटका लगने उसे चोटें आई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दोड़े सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जाजया लिया। पुलिस ने किसी तरह केबिन फंसे शव को बाहर निकाला। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। कोई शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी。

हेल्पर का सिर केबिन में फंस गया था

हादसे में कंटेनर पर हेल्पर की हुई मौत के बाद दर्दनाक मंजर देख कलेजा कांप उठा। चश्मदीदों की मानें तो हादसा भीषण था कि कंटेनर की केबिन में दूसरी साइड पर सवार हेल्पर बुरी तरह फंस गया। उसका सिर दब गया था। जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। बताया, आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लिए। जिससे यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि नासिर सात भाई और दो बहने बचे हैं। नासिर की मोत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामान्य प्रश्न

हादसे में किसकी मौत हुई?
हादसे में कंटेनर पर हेल्पर नासिर की मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रक में घुसा कंटेनर, फंसकर हेल्पर की मौत