सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे 35 वर्षीय विजय सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। विजय के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी।हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गांव नसरोल के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार देर रात हुआ। थाना क्षेत्र के गांव भुसाया के रहने वाले 35 वर्षीय विजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश ठाकुर बिसौली से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान बाइक में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच व दो वर्ष के दो मासूम बेटों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।