बिजनौर: नगीना के युवक की मेरठ में सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

मेरठ के भोजपुर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर एक डंपर में वैन कार के घुसने से नगीना निवासी वैनकार चालक कफील की मौके पर मौत हो गई। वैन में सवार छह लोग गंभीर घायल हुए हैं। कफील का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वह अपने परिवार में पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

बिजनौर: नगीना के युवक की मेरठ में सड़क हादसे में मौत

मेरठ में थाना भोजपुर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास डंपर में वैन कार के घुसने से नगीना निवासी वैनकार चालक कफील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि वैनकार में सवार छह सवारियां गंभीर घायल हो गई।पुलिस ने कफील के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ के जिला अस्पताल में भेज दिया है। मृतक कफील का शव नगीना नहीं आया था लेकिन उसके घर पर दुख व्यक्त करने वाले लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। क़ाज़ी सराय दोयम निवासी कफील(45 वर्ष) पुत्र स्व खलील अहमद प्राइवेट गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।कफील सोमवार शाम चार बजे नगीना से दो,मालीवाल की दो,बढ़ापुर की एक व कोतवाली देहात की एक सवारी को लेकर अपनी गाड़ी से दिल्ली के लिए गया था।उसके

रिश्तेदार साबिर ने बताया कि शाम सात बजे मेरठ के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे गाड़ी के आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।पीछे चल रही गाड़ी डंपर में से घुस गई।भीषण हादसे में गाड़ी चला रहे कफील की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि सभी छह सवारियां घायल हो गई।पुलिस व हाइवे एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचवाया।मृतक कफील के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन रात में ही मेरठ पहुंच गए।साबिर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कफील के शव को नगीना लाया जाएगा।मृतक कफील अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिजनौर: नगीना के युवक की मेरठ में सड़क हादसे में मौत