सीएम ने दुख जताया, मृतकों को दो-दो लाख घायलों को 50 हजार
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। घायलों के उपचार के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव टोल के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, कैंटर की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हादसे में दिवंगत लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


