दर्दनाक: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, छह की मौत-25 घायल
हादसे में करीब 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक साल के बच्चे और महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में कैंटर ने टक्कर मारी। डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

दर्दनाक: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, छह की मौत-25 घायल ईपीई पर बागपत में जिले के बड़ा गांव टोल के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में कैंटर ने मारी टक्कर
घायलों के उपचार
बदांयू के श्रद्धालु से भरी पिकअप में सवार श्रद्धालु हुए घायल
हादसे की जानकारी
सूचना पर डीएम और एसपी जिला अस्पताल पंहुचे
बागपत। देर रात ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर बड़ा गांव टोल के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक साल के बच्चे और महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल यात्री विपिन कुमार ने बताया कि हम लोग राजस्थान के बागड़ से वापस चेतू नंगला, जिला बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा गांव टोल के पास हमारी पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
अफसर पहुंचे अस्पताल
सड़क दुर्घटना की जानकारी होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम व पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। श्रद्धालुओं के इलाज को लेकर चिकित्सकों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉक्टर घयलों के इलाज में जुटे है.


