उझानी हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
हिन्दुस्तान, बदायूं
बदायूं-उझानी हाईवे पर सिंह हवेली के पास एक गंभीर हादसा हुआ। बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार यामीन की मौके पर ही मौत हो गई। मुशाहिद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

बदायूं। बदायूं-उझानी हाईवे पर सिंह हवेली के पास हादसा हो गया। बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार बसोमा गांव निवासी यामीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुशाहिद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में है भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

