लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत
लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराने के घटना में 27 वर्षीय गजेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। परिवार और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी 27 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र तारा सिंह परिवार के ही राजेश कुमार व फुफेरे भाई नीटू कुमार निवासी बहलोलपुर के साथ शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार होकर गजरौला से तिगरी लौट रहा था। कुमराला पुलिस चौकी के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार गजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।


