तबीयत बिगड़ने पर सड़क किनारे बैठे पेंटर को कार ने टक्कर मारी, मौत

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में ऐच्छर गांव के समीप एक युवक सड़क किनारे आराम कर रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। युवक की गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक संजय कुमार घरों में रंगाई- पुताई का काम करता था।

तबीयत बिगड़ने पर सड़क किनारे बैठे पेंटर को कार ने टक्कर मारी, मौत

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में ऐच्छर गांव के समीप सड़क किनारे बैठा एक युवक कार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। अचानक तबियत बिगड़ने पर युवक आराम करने के लिए सड़क किनारे बैठा था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से हमीरपुर का रहने वाला संजय कुमार ऐच्छर गांव में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। संजय घरों में रंगाई- पुताई का काम करता था। संजय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उनके पति सेक्टर स्वर्ण नगरी से काम कर पैदल अपने घर लौट रहे थे।

इस बीच रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। किसी राहगीर ने उन्हें पकड़ा और ऐच्छर के गेट नंबर 4 के समीप सड़क किनारे बैठा दिया। इसी बीच एक चालक ने कार को पीछे हटाते समय सड़क किनारे बैठे संजय को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक संजय की पत्नी गीता की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।