तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर की टक्कर,से दो बाइक सवार युवकों की मौत, मुकदमा दर्ज,

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

दो युवकों की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमातेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर की टक्कर,से दो बाइक सवार युवकों की मौत, मुकदमा दर्ज,तेज रफ्तार टेंपो ट्रैव

तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर की टक्कर,से दो बाइक सवार युवकों की मौत, मुकदमा दर्ज,

पदार्था में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक आशीष की मां की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार हादसा चार दिन पहले पदार्था के पास हुआ था। तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार आशीष और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। मृतक आशीष की मां कुंता पत्नी स्व. ऋषि निवासी नसीरपुर कला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।

इसी दौरान उसने बाइक में टक्कर मार दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत के मामले में मृतक आशीष की मां की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर की टक्कर,से दो बाइक सवार युवकों की मौत, मुकदमा दर्ज,