सड़क हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

लखीमपुर खीरी के ग्राम छेदीपुर निवासी अमनजीत को 30 जून को पीलीभीत जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। यह हादसा शिवा ढाबे के पास हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए रुका था। अमनजीत की मौके पर ही मृत्यु हो गई, और पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

सड़क हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम छेदीपुर निवासी रामपाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र अमनजीत अपने साथियों सुनील, मदन, प्रमोद, बबलू चौहान और मदन लाल के साथ कार से हरियाणा काम करने जा रहा था। 30 जून को रात करीब साढ़े नौ बजे शिवा ढाबे के पास सभी लोग खाना खाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पूरनपुर की ओर से पीलीभीत जा रहे वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए अमनजीत को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क हादसे में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज