वाहन के रौंदने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
मैनपुरी के करहल कस्बे में एक दुर्घटना में सादिक की पत्नी शबीना और चार वर्षीय बेटी मायरा गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पत्नी को ट्रामा सेंटर ले जाते समय डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मैनपुरी के करहल कस्बा निवासी सादिक 35 वर्षीय पत्नी शबीना और चार वर्षीय बेटी मायरा के साथ स्कूटी से सिरसागंज से घर जा रहे थे। शुक्रवार शाम पांच बजे नगला राधे सराय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सादिक बाल-बाल बच गए। जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। पति स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी और बेटी को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बेटी को भर्ती किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


