हैदराबाद गैस गोदाम हादसे के मृतकों के परिजनों से मिले मंत्री
हरसंभव सहायता का दिया भरोसाको उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य

बखरी, निज संवाददाता। हैदराबाद स्थित एक गैस गोदाम में हुए हादसे में नगर परिषद के वार्ड संख्या-15 निवासी ललन कुमार एवं धर्मनाथ महतो की मौत पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह स्थानीय विधायक संजय पासवान ने शनिवार को उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रवासी मजदूरों के लिए निर्धारित सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश, गंगाराम एवं संदीप के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
संजय पासवान ने कहा कि क्षेत्र के मेहनतकश युवाओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत दु:खद है। इस दु:ख की घड़ी में सरकार और वे स्वयं पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। मौके पर पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान, भाजपा नेता नीरज नवीन एवं गौतम राठौर, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, नगर अध्यक्ष पारितोष, लोजपा नेता महबूब आलम, पूर्व मुख्य पार्षद संगीता राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


