डीएसओ की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो घायल
मौके पर मौजूद डीएसओ की सरकारी गाड़ीक के परिजन - कोतवाली हाथस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर नई दीवानी के निकट की घटना - तीनों घायलों को उपचार के लिए ला

हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड पर नई दीवानी के पास डीएसओ की सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीनों मजदूर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से एक मजदूर को गंभीर हालत में चिकित्सक ने आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया निवासी रामप्रसाद 55 पुत्र डालचंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उसका साला रामगोपाल निवासी मिरगामई थाना हाथरस जंक्शन व बनवारी पुत्र निरंजन सिंह निवासी कथरिया भी उसी के साथ हाथरस में मजदूरी का काम कर रहे थे।
मजदूरी का भुगतान
गुरूवार को तीनों ठेकेदार से मजदूरी के रूपए लेने हाथरस आए थे। वह बाइक से हाथरस से गांव कथरिया लौट रहे थे। रास्ते में नई दीवानी के निकट जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम की सरकारी गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों मजदूर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने रामगोपाल को आगरा रेफर कर दिया। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय शुक्रवार की देर रात रास्ते में रामगोपाल ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर हाथरस आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं。
-
वर्जन-
इस मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- हिमांशु माथुर, सीओ सिटी।


