कार की टक्कर से घायल पीआरडी जवान सहित दो की मौत

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

हमीरपुर में राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में सोमवार शाम को कार और बाइक की टक्कर में पीआरडी जवान डालचंद और बाइक चालक धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

कार की टक्कर से घायल पीआरडी जवान सहित दो की मौत
कार की टक्कर से घायल पीआरडी जवान सहित दो की मौत

हमीरपुर, संवाददाता। राठ कोतवाली क्षेत्र में महोबा मार्ग के सैदपुर गांव पर सोमवार की शाम कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए पीआरडी जवान और बाइक चालक की देर रात मौत हो गई। दोनों को राठ सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया था। जहां पहुंचने से पहले बाइक सवार और वहां से कानपुर रेफर पीआरडी जवान ने कानपुर में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।

राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसका 33 वर्षीय भाई धर्मेन्द्र सोमवार को कस्बा राठ आया था। शाम को घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही पीआरडी जवान डालचंद मिल गए वो भी गांव जाने के लिए साधन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसे उनके भाई ने बाइक पर बैठा लिया। सैदपुर गांव के पास तभी पनवाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां से डॉ कनिष्क माहुर ने बताया कि दोनों के हाथ-पैर फैक्चर और सिर में गंभीर चोटें होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। उरई पहुंचने से पहले धर्मेंद्र की रास्ते में मौत हो गई। देर रात उरई से पीआरडी जवान डालचंद को कानपुर के लिए रेफर किया गया था, जहां रात करीब एक बजे के आसपास डालचंद ने भी दम तोड़ दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकार की टक्कर से घायल पीआरडी जवान सहित दो की मौत