देवप्रयाग-पौड़ी हाईवे पर कुंडाधार में 18 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देवप्रयाग-पौड़ी स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को एक बुलेरो वाहन के ढ़ाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू कार्य में 18 घंटे लगे और एक घायल बच्चे का उपचार श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में किया गया। पुलिस ने शवों का गांव भेजना शुरू कर दिया है।

देवप्रयाग-पौड़ी हाईवे पर कुंडाधार में 18 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

देवप्रयाग-पौड़ी स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को हुए हादसे के बाद पुलिस टीम को शवों को खाई से निकालने में 18 घंटे लग गए और शनिवार को सुबह 6 बजे ही रेस्क्यू पूरा हो सका। गहरी खाई के साथ ही खड़ी चढ़ाई और बीच-बीच में हो रही बारिश ने भी रेस्क्यू में काफी समय जाया कर दिया। रेस्क्यू के लिए टिहरी के ब्यासी से एसडीआरएफ टीम और श्रीनगर से एसएसबी के जवानों को भी आना पड़ा। इससे पहले देवप्रयाग पुलिस के साथ ही पौड़ी पुलिस और श्रीनगर, देवप्रयाग एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाया。

हादसे का कारण

पौड़ी मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर देवप्रयाग के कुंडाधार के पास बुलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर करीब ढ़ाई सौ मीटर खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि परिवार का एक बच्चा घायल हो गया था उसका उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती करवाया गया था। शवों को खाई से निकालने के लिए जुटी टीमों का रेस्क्यू शनिवार सुबह 6 बजे ही पूरा हो सका। डीएम पौड़ी स्वाति भदौरिया के निर्देश पर शवों का मौके पर ही डॉक्टरों ने पीएम किया। पुलिस ने शवों का गांव भेजना शुरू किया। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि गहरी खाई के साथ ही मौसम के साथ नहीं देने और बाद में अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में समय लग गया। विपरीत हालत को देखते हुए रेस्क्यू में श्रीनगर से एसएसबी तो ब्यासी से एसडीआरएफ टीम भी पहुंची। जिले के देवप्रयाग के साथ ही पौड़ी थाने का भी फोर्स शु्क्रवार से ही मौके पर बना रहा। पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया है。

सामान्य प्रश्न

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेवप्रयाग-पौड़ी हाईवे पर कुंडाधार में 18 घंटे चला रेस्क्यू अभियान