कार हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक कार की तेज रफ्तार से खड़े ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक दंपति सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए। सभी पीड़ित महाराष्ट्र के नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे। पुलिस को शक है कि हादसे का कारण ड्राइवर की नींद आना था।

बैतूल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार सुबह एक कार के खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक दपंति समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत और छह अन्य घायल हो गए। मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले थे और सीहोर जिले में कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे। यह हादसा सुबह करीब 3.15 बजे मुलताई फोर-लेन रोड पर जीतू ढाबा के पास हुआ। तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।हादसे में 52 वर्षीय दीपक रावत, उनकी पत्नी 42 वर्षीय छाया, और उनकी रिश्तेदार 25 वर्षीय प्रभा कवरता की मौत हो गई।
जबकि ड्राइवर और बच्चों समेत छह घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में इलाज के लिए उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया।पटेल ने कहा कि पुलिस को शक है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई होगी और वह खड़ी गाड़ी पर ध्यान नहीं दे पाया। हालांकि, हादसे की सही वजह जांच के बाद पता चलेगी। मामला दर्ज कर शवों को मोर्चरी भेज दिया है।


