फर्रुखाबाद में दो भाई-भतीजे समेत चार युवक डूबे

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में पांचालघाट पर गंगा स्नान करने आए शाहजहांपुर के चार युवक बहाव में डूब गए। रविवार रात 10 युवकों का समूह जल भरने आया था। सोमवार तड़के स्नान करते समय चार युवक गहरे पानी में चले गए। पुलिस और एनडीआरएफ ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन शाम तक उनका कोई पता नहीं चला।

फर्रुखाबाद में दो भाई-भतीजे समेत चार युवक डूबे

फर्रुखाबाद। पांचालघाट पर गंगा स्नान और जल भरने आए शाहजहांपुर के दो भाई-भतीजे समेत चार युवक सोमवार तड़के गंगा के तेज बहाव में डूब गए। हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने चारों युवकों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। देर शाम तक चारों का कोई पता नहीं चल सका। पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के 10 लोग चार मोटरसाइकिलों से पांचालघाट पर गंगा जल भरने के लिए आए थे।

सोमवार सुबह तीन बजे सभी लोग उत्तरी बांध के सामने गंगा स्नान करने लगे। इसी बीच चचेरे भाई 22 वर्षीय विकास और 23 वर्षीय कमल, भतीजा 16 वर्षीय योगेश तथा उनका दोस्त 18 वर्षीय अर्जुन निवासी हनुमान गली गंगा में लगी बेरिकेडिंग को पार कर गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव की चपेट में आने से चारों गंगा में बह गए। साथी रमन और आकाश को जब चारों के डूबने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुबह करीब चार बजे से गंगा में सर्च अभियान शुरू कराया। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। दो स्टीमर और चार मोटरबोट के साथ गोताखोरों ने करीब 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में गंगा में तलाशी अभियान चलाया, पर चारों का कहीं कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी पांचाल घाट पहुंची और हादसे की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि गंगा में चार लोग डूब गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफर्रुखाबाद में दो भाई-भतीजे समेत चार युवक डूबे