चालक पर रॉन्ग साइड में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

मधुवन के पास हाइवा और ऑटो के बीच टक्कर में चार लोगों की हुई थी मौत , पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर मधुबन के समीप शनिवार को ऑटो और हाइवा के बीच टक्कर में एक महिला सहित चार लोगों की मौत के मामले में...

चालक पर रॉन्ग साइड में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज

मधुवन के पास हाइवा और ऑटो के बीच टक्कर में चार लोगों की हुई थी मौत जब्त हाइवा के नंबर से एकत्र किया जा रहा डिटेल्स फॉलोअप अरवल, निज संवाददाता। पटना- औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर मधुबन के समीप शनिवार को ऑटो और हाइवा के बीच टक्कर में एक महिला सहित चार लोगों की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। मृतक राजगीर राम के भाई सत्येंद्र कुमार के बयान पर यातायात थाने में ट्रक के चालक पर केस दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी

इस संबंध में यातायात थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि मृतक राजगीर राम के भाई सत्येंद्र कुमार ने अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि मेरे भैया राजगीर राम एवं भाभी मनीषा देवी सहित 6 लोग टेंपो में सवार लोग अरवल जा रहे थे। इसी दौरान पटना की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक चालक की लापरवाही के द्वारा गलत साइड से आकर टेंपो में टक्कर मार दिया गया जिसमें मेरे भैया भाभी सहित चार लोगों की मौत हुई है।

कानूनी कार्रवाई

यातायात थाना अध्यक्ष ने बताया कि चार लोगों की मौत के मामले में सभी को एक ही केस में लाया गया है। इस मामले में केस दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कारवाई की जा रही है। साथ ही जब्त हाइवा के नंबर से सारा डिटेल्स एकत्रित किया जा रहा है। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस दुर्घटना में कितने लोग मारे गए?
इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।