हाईवे पर कंबाइन ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
share

मीरगंज में हाईवे के सिंधौली चौराहा के पास शाम को अज्ञात कंबाइन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो

हाईवे पर कंबाइन ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत

मीरगंज, संवाददाता। मीरगंज में हाईवे के सिंधौली चौराहा के पास शाम को कंबाइन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। कंबाइन और उसके चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना गुरुवार की शाम करीब 6.45 बजे की है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पंकज कुमार सीएचसी पहुंचे। जौनेर निवासी बाबू खां ने मृतकों की पहचान आरिफ पुत्र मुन्ने बेग और दानिश पुत्र अच्छन निवासी जौनेर के रूप में की।

मामले की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया दोनों चप्पल कारखाने में काम करके घर जा रहे थे। सिंधौली चौराहा पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कंबाइन रोक ली थी, लेकिन चालक कंबाइन लेकर भाग गया। सिपाही अंकित शर्मा ने बताया कि कंबाइन को पीछा कर धनेटा में चालक समेत पकड़ लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाईवे पर कंबाइन ने मारी बाइक में टक्कर, दो की मौत