रामपुर में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी,मां-बेटी की मौत

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

बरेली के कपिल खंडेलवाल परिवार हरिद्वार गए थे। रविवार को उनकी पत्नी तृप्ति और बेटी श्री एक स्कूटी पर थीं, जबकि कपिल और अन्य दो बच्चे बाइक पर थे। मिलक क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्कूटी के बेकाबू होने से डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तृप्ति और श्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

रामपुर में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी,मां-बेटी की मौत

बरेली के पटेल नगर निवासी कपिल खंडेलवाल पासपोर्ट ऑफिस में कार्य करते थे। वह अपनी पत्नी तृप्ति गुप्ता,बेटी श्री और दिव्या के अलावा बेटे कार्तिक के साथ रविवार को हरिद्वार गए थे। तृप्ति और उनकी बड़ी बेटी श्री एक स्कूटी पर सवार थे, जबकि,कपिल अपने बेटे और दूसरी बेटी दिव्या के साथ बाइक पर सवार थे। जैसे ही मां-बेटी की स्कूटी मिलक क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर पहुंची, तो नींद की झपकी आने से स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।